बनारस में प्रियंका गांधी के साथ रोड शो करेंगे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब देश की सबसे हॉट लोकसभा सीट बनारस में प्रचार करने पहुंचेंगे। बघेल कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जनसंपर्क, सभा और रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रियंका के कहने पर ही मंगलवार को रायपुर लौटने के कार्यक्रम को रद्द कर बनारस दौरे का कार्यक्रम बनाया है।
सोमवार शाम को मुख्यमंत्री सचिवालय से कार्यक्रम जारी हुआ था कि बघेल मंगलवार सुबह 7.40 बजे इंदौर से फ्लाइट से रवाना होंगे और नौ बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। यह कार्यक्रम दो घंटे बाद रद कर दिया गया। दरअसल, मुख्यमंत्री अभी मध्यप्रदेश में हैं। सोमवार को वे इंदौर में प्रियंका गांधी के साथ रोड शो में शामिल हुए थे। रोड शो के बाद प्रियंका ने भूपेश से कहा कि वे बनारस चुनाव प्रचार करने आएं।
15 मई को प्रियंका बनारस में रोड शो कर रही हैं, उसमें उन्होंने बघेल को शामिल होने के लिए कहा। इसके बाद बघेल ने यह तय किया कि वे छत्तीसगढ़ लौटने के बजाये एक दिन और मध्यप्रदेश में रहें। उसके बाद सीधे बनारस रवाना हो जाएं।

More videos

See All