AAP के बाग़ी कुमार विश्वास ने इशारों में किसे कहा- गुरु-मित्र-कवि को धोखा देने वाला

आम चुनाव-2019 के तहत छठे चरण में दिल्ली की सातों सीटों (नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तरी पश्चिमी दिल्ली और चांदनी चौक) पर 12 मई को मतदान संपन्न हुआ। सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस (Congress) और भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के बीच कड़ा मुकाबला है। दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर जहां कांग्रेस और भाजपा नेता हमले बोल रहे हैं, वहीं AAP के बाग़ी नेता कुमार विश्वास का भी कटाक्ष के जरिये हमला जारी है। ट्विटर के जरिये अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेने वाले कुमार विश्वास ने फिर दिल्ली में मतदान को लेकर हमला बोला है। 
इसी कड़ी में कुमार विश्वास ने ट्वीट किया है- 'गुरु-मित्र-कवि और राष्ट्र को धोखा देने वाले के साथ जो किया जाता है, आज ठीक वैसा करने के लिए आभार दिल्ली. शिशुपाल के पूर्ण राजनैतिक वध में बस अब 'लगभग' दो सौ दिन और। इस बार चाणक्य जंगल नहीं जाएगा। जय हिंद।' 

More videos

See All