विधानसभा चुनाव को लगातार टालने पर केंद्र सरकार पर बरसे हर्षदेव, कहा जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र बना बंदी

पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह ने विधानसभा चुनाव को लगातार टालने पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि निहित स्वार्थ के लिए लोकतंत्र को बंदी बनाकर रख दिया गया है। अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए हर्षदेव ने कहा कि लंबे समय तक राज्य के लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से दूर रखा जा रहा है। केंद्र सरकार राष्ट्रपति शासन के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से जम्मू कश्मीर में शासन चला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल शासन जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाने में विघ्न डाल रहा है। भाजपा को यह पता चल गया है कि उसका जमीनी आधार खिसक रहा है, इसलिए विधानसभा चुनाव को टालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जब हर राजनीतिक पार्टी यह कह रही है कि विधानसभा के चुनाव जल्द करवाए जाएं, तो फिर केंद्र क्यों टाल रहा है। आरोप लगाया कि चुनाव टालने में नौकरशाहों की भी भूमिका है। कुछ नौकरशाह नहीं चाहते हैं कि चुनाव हों।

More videos

See All