खर्च में झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन से आगे निकले भाजपा के सुनील

दुमका लोकसभा क्षेत्र के लिए हो रहे चुनाव में 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। सात प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक एक भी पैसा चुनाव में खर्च नहीं किया है। अगर खर्च किया भी है तो इसकी जानकारी व्यय व लेखा कोषांग को नहीं दी है। प्रत्याशी को तीन बार आठ मई, 13 मई और 17 मई को व्यय कोषांग में खर्च का लेखा-जोखा जमा करना है। 

आठ मई तक 15 में आठ प्रत्याशी ने खर्च का ब्योरा दिया है। खर्च में भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे है। नामांकन के बाद से अब तक खर्च करनेवालों में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन सबसे आगे हैं। उन्होंने अभी तक 853439.60 रुपया खर्च किया है। झामुमो प्रत्याशी शिबू सोरेन 475904.33 रुपया खर्च कर दूसरे स्थान पर हैं। निर्दलीय उम्मीदवार मोहरिल मुर्मू तीसरे व झारखंड पीपुल्स पार्टी के सतीश सोरेन चौथे स्थान पर हैं।

More videos

See All