पीएम मोदी पर सीएम गहलोत का पलटवार, बोले- थानागाजी का चुनाव के लिए इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण

सोमवार को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने एक प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसी स्थिति बनी है कि लोकतंत्र खतरे में है। पीएमओ से दबाव आता है। सभी संस्थाओं को उसी प्रकार काम करना पड़ता है। इसके साथ उन्होंने कहा कि थानागाजी की घटना चुनाव के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है।
अशोक गहलोत बोले कि जिस प्रकार के देश में हालात चल रहे हैं। उसे देश चितिंत हैं। आजादी के बाद पहली बार ऐसी स्थिति बनी है कि लोकतंत्र खतरे में है। देश खतरे में हैं। सब दबाव में काम कर रहे हैं। ज्यूडिशरी, सीबीआई , इनकम टैक्स व अन्य विभाग दबाव में काम कर रहे। जो संस्थाएं 70 साल में बनी है। उनके बारे में ऐसी धारणाएं बनना। गलत हैं।
नोटबंदी के बाद आरबीआई को दो साल लग गए, हिसाब देने में। बल्कि बैंकों के हिसाब शाम तक खत्म हो जाते हैं। शासन में सिर्फ दो लोगों की चलती है। पीएमओ से दबाव आता है। सभी संस्थाओं को उसी प्रकार काम करना पड़ता है। प्रचार एक तरफा हो रहा है। नमो टीवी सुप्रीम कोर्ट ने उन्हे एडवाइज दी। उसके बाद भी परवाह नहीं कर रहे हैं। रेडियो और दूदर्शन पर भी गुणगान चल रहा है। चुनाव आयोग भी कुछ नहीं कर पा रहा। 

More videos

See All