केंद्रीय मंत्री उमा भारती बोलीं, मेरा वश चलता तो उत्तराखंड की सीएम बनती

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि अगर मेरा वश चलता तो मैं उत्तराखंड में पैदा होती और यहीं से चुनाव लड़ती। यहीं से मंत्री बनती और यहीं की मुख्यमंत्री भी। लोकसभा चुनाव के बीच उमा भारती का उत्तराखंड की सियासत से जुड़ा यह पहला बयान है। इससे पहले उमा भारती ने कभी उत्तराखंड से चुनाव लड़ने की बात नहीं कही थी। सत्ता और सियासत के बीच उमा भारती के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री उमा भारती सात मई से लेकर 12 मई तक उत्तरकाशी जनपद की हर्षिल घाटी में ध्यान और साधना में व्यस्त रही। रविवार की शाम को वह उत्तरकाशी से गुप्तकाशी के लिए रवाना हुईं।
रविवार की दोपहर विश्वनाथ मंदिर में जब केंद्रीय मंत्री उमा भारती पहुंची, तो मीडिया को देखकर वो बोलीं कि यहां पत्रकारों को किसने बुलाया। फिर उमा भारती मीडिया से बात करने के लिए राजी हुई तो उत्तराखंड से जुड़ा सियासी बयान दे डाला। उमा भारती ने कहा कि उत्तराखंड से उनका रिश्ता ठीक उसी तरह का है, जैसे बेटी का अपने मां-बाप के प्रति होता है। बहन का भाई के प्रति होता है।

More videos

See All