गिरिडीह, जमशेदपुर आगे धनबाद व सिंहभूम पिछड़ा, 2014 की तुलना में 0.54 %कम वोटिंग

 झारखंड में तीसरे चरण के चुनाव में रविवार को गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम लोकसभा सीट पर  मतदान के लिए भारी संख्या में वोटर घरों से निकले. चारों सीटों पर कुल 64.46% मतदान हुए. 
यह पिछले चुनाव से 0.54% कम है. सिंहभूम व धनबाद को छोड़ शेष दो लोकसभा क्षेत्रों में गत चुनाव की तुलना में अधिक मतदान प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया. सिंहभूम में पिछली बार से 1.21% और धनबाद में 0.93% कम वोट  पड़े, जबकि गिरिडीह में 1.68% व जमशेदपुर में 0.21% अधिक मतदान हुआ. सिंहभूम व जमशेदपुर में कुछ घटनाएं हुईं.
गोइलकेरा व कराइकेला में दो जगहों पर बूथ से कुछ दूरी पर विस्फोट  किया गया. हालांकि मतदान जारी रहा. वहीं, जमशेदपुर के जुगसलाई में एक दल विशेष के पक्ष में  मतदान की बात को लेकर हंगामा हुआ.

More videos

See All