झारखंड में 3 बजे तक 58% मतदान

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में झारखंड की 4 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। यहां सभी मतदान केंद्रों पर लोकतंत्र के इस महती उत्‍सव में शरीक होने के लिए वोटरों की लंबी कतारें सुबह से लगी हैं। रविवार को वोट के लिए नियत समय 7 बजे से करीब एक घंटे पहले ही बड़ी संख्‍या में मतदाता वोट डालने बूथों पर पहुंच गए।
  निर्वाचन आयोग के मुताबिक झारखंड में चार सीटों पर शाम तीन बजे तक 58.08 फीसद मतदान हुआ है। गिरिडीह में 60.24, धनबाद में 54.66, जमशेदपुर में 58.74 तथा सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में 59.96 फीसद वोट पड़े हैं।

More videos

See All