Jharkhand Lok Sabha Election 2019 Phase 6 Live Updates: झारखंड में वोट वर्षा, 11 बजे तक 31% मतदान

Jharkhand Lok Sabha Election 2019 Phase 6 Live Updates - लोकसभा चुनाव के छठे चरण में झारखंड की 4 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। सभी मतादन केंद्रों के बाहर वोटरों की लंबी कतारें लगी हैं। यहां रविवार को वोट के लिए नियत समय 7 बजे से करीब एक घंटे पहले ही मतदाता वोट डालने पहुंच गए।  निर्वाचन आयोग के मुताबिक झारखंड में चार सीटों पर 11 बजे तक 30.23 फीसद वोट पड़े। गिरिडीह में 32.24, धनबाद में 29.03, जमशेदपुर में 29.33 तथा सिंहभूम में 30.80 फीसद वोट पड़े।
इन चार सीटों पर सुबह नौ बजे तक 14.60 फीसद वोट पड़े। गिरिडीह में 13.94, धनबाद में 12.08, जमशेदपुर में 17.89 तथा सिंहभूम में 15.15 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कुछ केंद्रों पर शुरुआती दौर में ईवीएम की खराबी के कारण मतदान देर से शुरू होने की खबर है।
 

More videos

See All