मुख्यमंत्री की वरिष्ठ पत्रकार श्याम आचार्य के निधन पर संवेदना

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वरिष्ठ पत्रकार श्याम आचार्य के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 

गहलोत ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि स्व. आचार्य ने अपने निष्पक्ष लेखन एवं सटीक टिप्पणियों के माध्यम से पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय स्थान हासिल किया। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों की आकांक्षाओं और जनसमस्याओं को मुखर आवाज दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. आचार्य के निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है। गहलोत ने दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

More videos

See All