संजय निरुपम के बिगड़े बोल, कहा- देश के जितने भी राज्यपाल होते हैं वो सरकार के चमचे होते हैं

अपने विवादित बयानों को लेकर पहले भी सुर्खियों में रह चुके कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार संजय निरुपम ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के सभी राज्यपाल सरकार के चमते होते हैं। दरअसल मलिक ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा था कि राजीव गांधी शुरुआत में भ्रष्ट नहीं थे, लेकिन कुछ लोगों के प्रभाव में आकर वह बोफोर्स भ्रष्टाचार मामले में शामिल हो गए।
निरुपम ने कहा, 'जब प्रधानमंत्री ने राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर 1 कहा तो उनकी खूब आलोचना हुई और इसके बाद वह दुबारा उस शब्द को नहीं कह सके। ऐसा लग रहा है कि सत्यपाल मलिक, मोदी जी की चापलूसी कर रहे हैं, चमचागिरी कर रहे हैं, तांकि उनकी कुर्सी बची रहे। राज्यपाल को अपने पद की मर्यादा रखनी चाहिए।'
निरुपम यहीं नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा, 'हमारे देश के जितने भी राज्यपाल होते हैं वो सरकार के चमचे होते हैं। सत्यपाल मलिक भी चमचा ही है। राजीव गांधी को बोफोर्स केस में अदालत द्वारा क्लीन चिट मिल चुकी है। अरुण जेटली उनमें से एक थे जिन्होंने उन्हें क्लीन चिट दी थी।'

यह पहली बार नहीं है कि संजय निरूपम ने इस तरह का विवादित बयान दिया है वह इससे पहले भी इस तरह के विवादित बयान दे चुके हैं। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा था उन्हें 'आधुनिक दिनों का औरंगजेब' बताया था। संजय निरूपम मुंबई नॉर्थवेस्ट लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा के 84 के सिख दंगो पर दिए गए बयान को लेकर पार्टी की फजीहत हो चुकी है। 

More videos

See All