कांगड़ा संसदीय क्षेत्र: चुनाव प्रचार खर्च में पवन काजल सबसे आगे, जानिए सभी प्रत्‍याशियों का ब्‍योरा

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे 11 प्रत्याशियों ने नामांकन के बाद अब तक प्रचार में 66 लाख 33 हजार 720 रुपये खर्च किए हैं। खर्च करने वालों में कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल सबसे आगे हैं। काजल ने भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर के मुकाबले नौ लाख, 65 हजार, 660 रुपये अधिक राशि प्रचार खर्च पर वहन की है। हालांकि कपूर व काजल ने खर्च संबंधी संपूर्ण जानकारी व्यय निगरानी कमेटी के नोटिस पर दी है। इससे पूर्व दोनों ही प्रत्याशियों ने आधी-अधूरी जानकारी कमेटी को दी थी, जिस पर दोनों को नोटिस जारी हुआ था और नौ मई अंतिम तारीख जानकारी देने के लिए रखी थी।
पवन काजल ने अभी तक प्रचार खर्च पर 28 लाख, 84 हजार, 702 जबकि किशन कपूर ने 19 लाख, 19 हजार, 042 रुपये की धनराशि खर्च की है। अन्य प्रत्याशियों की बात करें तो निर्दलीय प्रत्याशी बचन सिंह राणा चुनाव प्रचार पर अब तक नौ लाख 51 हजार 745 रुपये, बसपा के डॉ. केहर सिंह एक लाख 28 हजार 660, नव भारत एकता दल के प्रेम चंद दो लाख 23 हजार 581, स्वाभिमान पार्टी के डॉ. स्वरूप सिंह राणा एक लाख 14 हजार 564, निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद एक लाख 31 हजार 600, चंद्रभान बाबला 15 हजार 545, कर्नल नङ्क्षरद्र पठानिया 61 हजार 214, निशा कटोच एक लाख 27 हजार 968 और डॉ. संजीव गुलेरिया 75 हजार 99 रुपये अब तक चुनाव प्रचार पर खर्च कर चुके हैं।
एडीसी कांगड़ा राघव शर्मा के मुताबिक कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों को आधी-अधूरी जानकारी देने पर नोटिस जारी किए गए थे और नौ मई तक संपूर्ण जानकारी देने को कहा था। इस पर दोनों प्रत्याशियों ने जानकारी दे दी है।

More videos

See All