खुद प्रधानमंत्री अराजक तत्वों के प्रमुख हैं - आप सांसद संजय सिंह
प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर आप सांसद संजय सिंह दिखाया कड़ा रुख, कहा - "जिस प्रकार की भाषा आम आदमी पार्टी के लिए इस्तेमाल की, हमारी सरकार के लिए इस्तेमाल की ये एक प्रधानमंत्री को शोभा नही देता। वो प्रधानमंत्री जिसके मंत्रिमंडल में गाय का कत्ल करने वाले व्यक्ति को माला पहनाकर सम्मानित करने वाला व्यक्ति मंत्री है। गिरीरराज सिंह लोग जैसे व्यक्ति मंत्री हैं, जो लोगों को पाकिस्तान भेजने की बात करते हैं। खुद मोदी अराजकतत्वों के समूह के प्रमुख हैं।" गौरतलब है की प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को घेरते हुए सम्बोधन के दौरान "अराजक" बताया था। जिसके बाद आप सांसद संजय सिंह के कड़े तेवर देखने को मिल रहे हैं।