राबड़ी ने PM मोदी को बताया जल्‍लाद तो भड़के गिरिराज, बोले- गालियों से मिलगी ताकत

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान बयानों के गिरते स्‍तर से राजनीति गरमा गई है। राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जल्लाद तक कह डाला। इसके पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पीएम मोदी को दुर्योधन तो संजय निरूपम के औरंगजेब का आधुनिक अवतार कहा था। पीएम मोदी के खिलाफ विपक्ष के ऐसे बयानों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा कि ऐसी गालियों से गरीब के बेटे को और ताकत मिलेगी।
गिरिराज सिंह ने कहा कि सोनिया और लालू खानदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जितनी गालियां देंगे, गरीब के बेटे मोदी उतने ही ताकतवर होंगे। संजय निरूपम द्वारा नरेंद्र मोदी को औरंगजेब का आधुनिक अवतार कहने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस का वश चलता तो तुष्टिकरण के नाम पर औरंगजेब का शासन ला देती। उन्होंने आगे कहा कि हिंदुओं की सहिष्णुता की परीक्षा न ली जाए, क्योंकि औरंगजेब का शासन अब नहीं आने वाला।

More videos

See All