साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल के लिए पेश किया अपना Vision Document

भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपना विजन डॉक्यूमेंट पेश किया। साध्वी ने कहा कि यह केवल अंश मात्र है, इसमें और भी चीजें जुड़ती रहेंगी। महिलाओं बच्चों और रोजगार से संबंधित मुद्दे डॉक्यूमेंट में नहीं आ पाए हैं। प्रिंटिंग की कमी की वजह से विजन डॉक्युमेंट का छोटा सा रूप जारी किया जा रहा है। किसान मजदूर दिव्यांग छात्रों और दैनिक जन जीवन से जुड़े मुद्दे पर हम विजन डॉक्यूमेंट जारी कर रहे हैं। शुभ मुहूर्त की वजह से यह डॉक्यूमेंट जारी किया जा रहा है।
साध्वी से जब पूछा गया कि कांग्रेस के दिग्विजय सिंह भी ऐसा विजन डॉक्यूमेंट ला चुके हैं, तो उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा प्रस्तुत किया गया यह दृष्टिपत्र किसी का जवाब नहीं है। मैं जो भोपाल के लिए करना चाहती हूं, उसी को इसमें शामिल किया गया है। साध्वी ने कहा कि आज से वे बाइक पर बैठकर प्रचार करेंगी, कांग्रेस की प्रताड़ना के कारण गलियों में नहीं जा पा रही हूं, अब बाइक से प्रचार करूंगी।

More videos

See All