आजादी के समय से ही भ्रष्टाचार में लिप्त रही कांग्रेस: जयराम ठाकुर

मोदी सरकार के दोबारा सत्ता में आने पर भ्रष्टाचारियों को जेल भेजकर न्याय होगा। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को शिमला से जारी बयान में कही। उन्होंने कहा है कि केंद्र में मोदी सरकार के पांच वर्ष का कार्यकाल ईमानदार प्रयास का रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस आजादी के समय से ही भ्रष्टाचार में लिप्त रही है। उसे जब भी मौका मिला, जमकर भ्रष्टाचार किया। आजाद भारत की पहली सरकार के जीप घोटाले से लेकर वर्तमान में मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार तक कांग्रेस का इतिहास भ्रष्टाचार से भरा पड़ा है।
उन्होंने कहा कि बोफोर्स घोटाला, कोयला घोटाला, 2जी घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला और रॉबर्ट वाड्रा का भूमि घोटाला कांग्रेस के अपने विकास और देश को लूटने व बदनाम करने की गाथा बताता है। कांग्रेस ने राफेल मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने की कोशिश की है। पूर्व में कांग्रेस के ‘मिस्टर क्लीन’ का जीवनकाल भ्रष्टाचारी नंबर वन के रूप में समाप्त हुआ था। राहुल ने एक साक्षात्कार में स्वीकार किया है कि वे मोदी से तब तक नहीं जीत सकते जब तक मोदी की मेहनत, ईमानदारी और भारत भक्ति पर दाग नहीं लगाते। इसीलिए उन्हें बदनाम करने के लिए राफेल नाम का झूठ का पुलिंदा तैयार किया गया।
 

More videos

See All