गुजरात कांग्रेस में होगा बड़ा उलटफेर, बढ़ सकता है हार्दिक पटेल का कद

 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उम्मीदों के विपरीत लोकसभा चुनावों के नतीजे आते हैं तो प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं पर गाज गिर सकती है। पार्टी फिर से पुराने नेताओं के हाथों में सौंपी जा सकती है। वहीं हार्दिक पटेल को युवक कांग्रेस में महासचिव बनाए जाने की संभावना है।
विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं। इस आधार पर पार्टी प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद लगाए बैठी है, लेकिन मतदान के बाद चुनावी चर्चा के दौरान पार्टी नेता अंदरखाते सिर्फ तीन सीटों के जीतने की ही बात कर रहे हैं। इसकी एक बड़ी वजह पार्टी में खींचतान और आपसी कलह है।
इन्हीं वजहों के चलते जहां आधा दर्जन विधायक पार्टी छोड़कर चले गए, वहीं पूरे चुनाव के दौरान कई विधायक नाराज होकर घर बैठे रहे। पार्टी सिर्फ यहीं पर कमजोर साबित नहीं हुई, बल्कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भारतीय ट्राइबल पार्टी के साथ गठबंधन नहीं हो पाने से कांग्रेस एक मजबूत विपक्ष के रूप में भी सरकार को घेर नहीं सकी।

More videos

See All