दो पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री की प्रतिष्ठा है दावं पर, चार हॉट सीटों मतदान शुरू
झारखंड में दूसरे चरण में चार सीटों पर मतदान आज है़ खूंटी, रांची, हजारीबाग और कोडरमा में प्रत्याशियों के भाग्य पर जनता की मुहर लगेगी़. राज्य के ये चारों हॉट सीट है़ं दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक केंद्रीय मंत्री की किस्मत इवीएम में बंद होगी. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कोडरमा से प्रत्याशी हैं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी से प्रत्याशी है़ं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय रांची से चुनावी जंग में है़ं, जिन्हें भाजपा के संजय सेठ चुनौती दे रहे हैं.
वहीं राज्य सरकार की पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी कोडरमा में भाजपा खेमा से बाबूलाल मरांडी को चुनौती दे रही है़ं यह चारों सीट हाई प्रोफाइल है़ एनडीए और यूपी दोनों की प्रतिष्ठा दावं पर लगी है़ दोनों ही खेमा ने जोर लगाया है़