नवीन जिंदल बोले- बिजनेस में हर घंटे हो रहा था 60 लाख का नुकसान, इसलिए नहीं लड़ा चुनाव

उद्योगप‍ति  और कांग्रेस नेता नवीन जिंदल ने कहा है कि उन्होंने बिजनेस में हो रहे बड़ेे नुकसान की वजह से इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़नेे का फैसला किया है। उनको हर घंटेे 60 लाख रुपये का नुकसान हो रहा था। ऐसे में मेरे लिए चुनाव लड़ना बेहद मुश्किल था। नवीन जिंदल  कुरुक्षेत्र से 14वीं और 15वीं लोकसभा में सांसद रहे।
नवीन जिंदल ने यहां एक कार्यक्रम में बताया कि आखिर उन्होंने इस बार लोकसभा चुनाव क्यों नहीं लड़ा? उन्‍होंने कहा कि  समय, काल और परिस्थितियां अनुकूल होतीं तो अवश्य चुनाव लड़ता। कंपनी में मोटा नुकसान हो गया। वर्ष 2004 में कंपनी पर 1000 करोड़ रुपये का कर्ज था। 2009 में साढ़े सात हजार करोड़ और वर्ष 2014 में 35 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था, क्योंकि काम बढ़ाया था। उसके बाद यह बढ़कर हो गया 50 हजार करोड़ रुपये। यानि कि रोज का 14 करोड़ रुपये और 60 लाख रुपये घंटे का ब्याज-ब्याज था। ऊपर से कोल ब्लॉक रद कर दिए गए।

More videos

See All