वीरभद्र ने कहा, पिता को भी कांग्रेस में लाएं आश्रय

 पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि पिता को भी आश्रय शर्मा कांग्रेस में ले आएं। इससे उनका परिवार एक हो जाएगा। यह उनका आदेश नहीं है, लेकिन आशा है। वीरभद्र सिंह द्रंग हलके के नगवाईं में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, मोदी बहुत होशियार हैं, लेकिन हिमाचल को कुछ भी नहीं दिया। आश्रय को जीत दिलाना हमारा लक्ष्य है।
उधर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम पर तंज कसा कि आप वीरभद्र्र सिंह नहीं बन सकते हैं। वीरभद्र सिंह कहीं से भी चुनाव लड़कर जीत सकते हैं। जयराम को सत्ता का अहंकार है। आश्रय शर्मा ने कहा, सांसद मंडी की एक भी समस्या संसद में नहीं उठा पाए हैं। कौल सिंह ने कहा, जीत के बाद आश्रय हमारी मांगों को संसद में उठाएंगे और यहां पर विकास को नई गति मिलेगी।
 
 

More videos

See All