सर्जिकल स्ट्राइक पर भी झूठ बोल रही है कांग्रेस: प्रकाश जावड़ेकर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश लोकसभा प्रभारी एवं केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का मतलब झूठ और लूट है। जिनके शासन काल में 2जी, सीडब्ल्यूजी, जीजाजी, कोयला, आकाश, पाताल, वायु, समुद्र सबमें भ्रष्टाचार हुआ, वे अब भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने की बात कर रहे है। कांग्रेस के सभी बड़े नेता बेल पर हैं। 

जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब तो सर्जिकल स्ट्राइक पर भी झूठ बोल रही है। कांग्रेस जिस समय सर्जिकल स्ट्राइक करना बता रही है, उस समय के तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल वी.के.सिंह ने कहा है कि उस समय कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई। मुम्बई में हुए 26/11 हमले के बाद सेना ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से सर्जिकल स्ट्राइक करने की अनुमति मांगी थी। किन्तु उस समय के प्रधानमंत्री ने अनुमति नहीं दी थी। उरी और पुलवामा के बाद मोदी जी ने सेना को सर्जिकल स्ट्राइक की अनुमति देकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।

More videos

See All