माेदी को राजस्थान ही नहीं, पूरे देश में हराएंग भास्कर के सवाल पर गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन दिनों बदले-बदले से हैं। आमतौर पर शांत, विनम्र और गंभीर रहने वाले गहलोत थोड़े आक्राेशित लगते हैं। वजह हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। क्योंकि मोदी ने राजस्थान की सभाओं में राहुल गांधी के बाद सबसे ज्यादा जुबानी हमले अशोक गहलोत पर ही किए हैं। जवाब में राहुल गांधी के बाद गहलोत ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सबसे ज्यादा आक्रामक रहे। जब प्रधानमंत्री मोदी ने पुत्रमोह में फंसे होने का आरोप लगाया तो अशोक गहलोत ने भी उसी भाषा में पलटवार किया। इसी जुबानी जंग के बीच भास्कर ने गहलोत से उनकी चुनावी रणनीति, वैभव गहलोत की तैयारी और जीत जैसे कई विषयों पर बातचीत की-
मोदी नहीं, डर की लहर है। लोग डर से मोदी-मोदी चिल्ला रहे हैं। 5 सालों की कोई उपलब्धि नहीं है। राष्ट्रवाद की बात कर रहे हैं, क्या कांग्रेस राष्ट्रवादी नहीं है? भाजपाई सेना को मोदी की सेना बता रहे हैं। संविधान, देश व लोकतंत्र खतरे में है। इस समय दो चेहरे ही देश पर राज कर रहे हैं, शाह और मोदी।

More videos

See All