दिल्ली की रैली में बोले केजरीवाल- मनोज तिवारी नाचता अच्छा है, अबकी नाचने वाले को वोट मत देना

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की सड़कों पर उतरे। रोड शो के निकले केजरीवाल ने आप प्रत्याशी दिलीप पांडेय के समर्थन में वोट मांगा। इसके साथ ही उन्होंने मनोज तिवारी को नाचने वाला कह दिया। केजरीवाल ने कहा कि, मनोज तिवारी नाचता बहुत अच्छा है, पांडेय जी को नाचने नहीं आता।
केजरीवाल ने नाचने वाले बयान पर मनोज तिवारी ने कहा कि मुझे गाली देना सीधे तौर पर पूर्वांचल के लोगों का अपमान है। अब यही लोग उन्हें बताएंगे कि इसके क्या परिणाम होंगे।केजरीवाल ने शुक्रवार शाम को दिल्ली पांडेय के लिए वोट मांगते हुए बीते चार साल के दिल्ली सरकार के कामों को गिनाया। साथ ही केंद्र पर रोड़ा अटकाने का भी आरोप लगाया। केजरीवाल ने दिल्लीवालों से अपील की कि इस बार पूर्ण राज्य के वोट देना। सातों सांसद आप के जीतने पर दो साल के भीतर दिल्ली पूर्ण राज्य होगी।

More videos

See All