हाजीपुर में लोजपा और राजद के बीच कांटे की लड़ाई, अपनों के विरोध से दोनों दल सहमे

हाजीपुर सुरक्षित लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार अब आखिरी दौर में है। 6 मई को यहां चुनाव होने वाला है। यहां मुख्य मुकाबला लोजपा के पशुपति कुमार पारस और राजद के शिवचंद्र राम के बीच है। यह सीट दोनों के लिए बहुत खास है। इस सीट पर चुनाव के नतीजे से बिहार की भावी राजनीति का खाका तय होने वाला है। यहां कांटे की लड़ाई तो है लेकिन राजद और लोजपा, दोनों की भीतरघात से सहमे हुए हैं। ऊंट किसी करवट बैठ सकता है।
इस बार राम विलास के बदले उनके छोटे भाई पशुपति कुमार पारस मैदान में हैं। दूसरी तरफ राजद के शिवचंद्र राम उनको चुनौती दे रहे हैं। हाजीपुर का चुनाव राजद के लिए भी अग्निपरीक्षा है। लालू यादव के उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव राघोपुर के विधायक हैं। लालू के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव महुआ के विधायक हैं। जब कि शिवचंद्र राम राजापाकार के विधायक हैं। ये तीनों विधानसभा क्षेत्र, हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं। अगर पशुपति पारस की जीत होती है तो तेजस्वी और राजद के वजूद पर सवाल खड़ा हो जाएगा।

More videos

See All