6% बढ़ा मतदान; मोदी नाम पर हुआ तो शेखावत की बंपर जीत, विकास पर पड़ा तो वैभव की पहली जीत

 भाजपा के सामने जहां पिछला प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है, वहीं कांग्रेस जोधपुर सीट पर फिर से कब्जा करने की फिराक में है। यहां पिछला चुनाव मोदी लहर में भाजपा प्रत्याशी गजेंद्रसिंह शेखावत ने 4.10 लाख के रिकॉर्ड मतों से जीता था, लेकिन इस बार कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को मैदान में उतार भाजपा को बड़ी चुनौती दी है।
मुख्यमंत्री ने बेटे के लिए पूरी ताकत झोंकी तो शेखावत के लिए मोदी-शाह भी जोर लगाने आ गए। इस कारण जोधपुर पर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। जोधपुर के लोगों ने सोमवार को हुए मतदान में रिकॉर्ड बनाते हुए 68.41% मतदान किया, जिसने 48 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, वहीं 2014 से 6% ज्यादा भी है। 

इस बढ़े हुए 6% मतदान ने कांग्रेस-भाजपा के रणनीतिकारों के गणित गड़बड़ा दिए हैं। मतदाता या तो सरकार बनाने के लिए मुखर होता है या फिर सरकार को उखाड़ने के लिए। राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2018 में लोगों का शासन के प्रति गुस्सा था, मतदान बढ़ा, सरकार बदल गई। लेकिन यहां पर सरकार बचाने के लिए मोदी के नाम पर वोट पड़ा है या फिर जोधपुर के विकास के नाम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम गिरा है। ऐसे में मोदी के नाम पर वोट पड़ा तो शेखावत की एक बार फिर बड़े अंतर से जीत होगी और यदि अशोक गहलोत के नाम पर पड़ा तो वैभव की पहली जीत होगी। उनके पिता अशोक गहलोत इसी सीट से पांच बार संसद पहुंचे।

More videos

See All