मायावती के बदले तेवर, भाजपा की सरकार बनने के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बदले तेवर के साथ कस्ता में गठबंधन प्रत्याशी अरशद सिद्दीकी की जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने बोलते ही कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों का वोट लेती रही, लेकिन काम नहीं किया। ज्यादा समय तक सत्ता में रही। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस जिम्मेदार है। मायावती ने आगे कहा कि जुल्म और ज्यादती की वजह से कांग्रेस सत्ता से हुई बेदखल हुई लेकिन इस बार केंद्र में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इस बार नमो नमो करने वाले लोग गायब हो जाएंगे। 

More videos

See All