एक साल की रिपोर्ट मांगने वाले पहले अपना हिसाब तो दें : कपूर

भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने रविवार को पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान के दौरान जनता से समर्थन मांगा। रविवार को पूर्व विधायक प्रवीण कुमार उनके साथ रहे। पालमपुर के पंतेहढ़ से आरंभ हुआ नुक्कड़ जनसभाओं का सिलसिला रात को मनियाड़ा में संपन्न हुआ। किशन कपूर के निशाने पर जहां प्रमुख तौर पर कांग्रेस रहीं, वहीं स्थानीय विधायक पर भी उन्होंने जमकर हमले किए। किशन कपूर ने कहा कि उनसे एक साल का रिपोर्ट कार्ड मांगने वाले पहले अपना हिसाब दें, जिनकी चार पीढि़यां देश पर राज कर चुकी हैं। उन्होंने देश के लिए क्या किया।
किशन कपूर ने कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में महिलाओं के लिए भैयादूज और रक्षाबंधन पर बसों में किराया नहीं लेने का निर्णय लिया। इसी प्रकार अब महिलाओं को विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से सुविधाएं प्रदान की जा रही है। सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए 80 की जगह 70 साल आयु करते हुए सामाजिक दायित्व को निभाने का प्रयास किया है। 

More videos

See All