शत्रुघ्न के बाद बोले हरीश रावत, इतिहास के एक विशेष पन्ने में अंकित है जिन्ना का नाम

लोकसभा चुनावों में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का नाम लगातार सुनाई दे रहा है। इसकी शुरुआत कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा के उस बयान से हुई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह कांग्रेस में इसलिए शामिल हुए क्योंकि यह महात्मा गांधी, सरदार पटेल, मोहम्मद अली जिन्ना, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, राहुल गांधी, सुभाष चंद्र बोस की पार्टी है, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता माजिद मेमन ने कहा था कि उन्होंने आजादी की लड़ाई में काफी संघर्ष किया था। अब इस कड़ी में कांग्रेस के नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम भी जुड़ गया है।

More videos

See All