lok sabha election 2019: टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा सांसद कर्नल सोनाराम होंगे कांग्रेस में शामिल

चार बार सांसद रहे कर्नल सोनाराम एक बार फिर कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी कर रहे है। सोनाराम तीन बार कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद रह चुके है,लेकिन फिर वे 2014 में भाजपा में शामिल होकर लोकसभा में पहुंचे। तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निकटस्थ सोनाराम को टिकट देने के चक्कर में पार्टी ने भाजपा के संस्थापक जसवंत सिंह का ही टिकट काट दिया था।
हालांकि जसवंत सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और हार गए थे। सेना में रहते हुए 1971 के युद्ध में पाक कि खिलाफ लड़ाई लड़ चुके कर्नल सोनाराम को भाजपा ने इस बार टिकट नहीं देकर कैलाश चौधरी को मैदान में उतारा है।
टिकट नहीं मिलने से नाराज कर्नल सोनाराम ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट कर्नल सोनाराम को कांग्रेस में शामिल किए जाने को लेकर तैयार है। लेकिन जोधपुर संभाग के कुछ कांग्रेसियों के विरोध के कारण अगले दो दिन तक घोषणा टाल दी गई है।

More videos

See All