सुखपाल खैहरा का केजरीवाल पर हमला, कहा- निजी हितों के लिए करोड़ों की आशाओं पर पानी फेरा

आम आदमी पार्टी को छोड़कर अपनी पार्टी बनाने वाले सुखपाल सिंह खैहरा ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। खैहरा ने कहा कि केजरीवाल ने निजी हितों के कारण पंजाब के करोड़ों लोगों की उम्‍मीदों पर पानी फेर दिया। केजरीवाल ने पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया है।
आप के टिकट पर भुलत्थ (कपूरथला) से विधायक चुने गए सुखपाल खैहरा ने वीरवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पार्टी के एक और विधायक नाजर सिंह मानशाहिया ने भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
बता दें कि सुखपाल खैहरा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों से नाराज होकर अलग हो गए थे और पंजाबी एकता पार्टी का गठन किया था। खैहरा ने अपने तीन पेज के इस्तीफे में कहा है कि उन्होंने 2017 में देश की सियासत में अच्छे बदलाव के लिए अरविंद केजरीवाल से हाथ मिलाया था, लेकिन केजरीवाल ने निजी सियासी हितों के कारण करोड़ों लोगों की आशाओं पर पानी फेर दिया है। उन्होंने आप वालंटियरों को पूरी तरह से धोखे में रखकर ड्रग्स मामलों के आरोपित पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया से माफी मांग ली। उन्होंने प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव जैसे अच्छे नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया।

More videos

See All