मोदी के लिए तो 130 करोड़ लोग परिवार, गहलोत को सिर्फ बेटा दिखता है : सुधांशु

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राजस्थान के चुनाव सह प्रभारी सुधांशु त्रिवेदी दावा करते हैं कि भाजपा फिर 2014 को दोहराते हुए 25 सीटें जीतेगी। प्रदेश में कांग्रेस के चार माह के शासन के लिए वे कहते हैं कि यहां नौजवान हैरान हंै, किसान परेशान है और बीमार हलकान हैं लेकिन कांग्रेस की नजर में महाराणा प्रताप की बजाय अकबर महान हैं। भास्कर ने लोकसभा चुनाव को लेकर उनसे बातचीत की। पेश है सुधांशु त्रिवेदी से बाबूलाल शर्मा की बातचीत के प्रमुख अंश...भाजपा के चुनाव कैंपेन में मोदी के चेहरे के अलावा कोई चेहरा नहीं है। क्या भाजपा मोदी के बिना शून्य है?
भाजपा क्या, पूरा देश मोदीमय है। हम लोकप्रिय चेहरे को ही आगे रखते हैं। मोदी पीएम हैं। इसलिए उनका चेहरा प्रचार माध्यमों में दिख रहा है। जब अटलजी पीएम थे तो 2004 चुनाव में मेनेफेस्टो से लेकर होर्डिंग्स में उनका ही चेहरा दिख रहा था। 

More videos

See All