जनता निकाल देगी खट्टर, कांग्रेस दोनों का कांटा : अभय

इनेलो के विधायक एवं इनेलो नेता अभया चौटाला ने कहा कि जींद वालों ने सुरजेवाला का कांटा निकाल दिया था। अब इस चुनाव में जनता खट्टर व कांग्रेस दोनों का कांटा निकाल देगी।

अभय चौटाला रात को यहां अपने बेटे अर्जुन चौटाला के समर्थन में वोट मांगते हुए अंबाला रोड स्थित एक पैलेस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को अब एक बड़ा फैसला करना है कि किस व्यक्ति को अपने क्षेत्र से लोकसभा का सांसद चुनकर भेजा जाए। इस 15 साल में 10 साल कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के किसान को लूटने का काम किया वहीं, इस पांच वर्ष में भाजपा की सरकार ने किसान, व्यापारी, कर्मचारी को न केवल लूटने का काम किया बल्कि उन्हें बर्बाद करने का काम भी किया है।

More videos

See All