महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से दिया इस्तीफा

कांग्रेस ने गुरुवार को बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से त्यागपत्र दे दिया है. पिछले महीने पाटिल के बेटे कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गए थे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चह्वाण ने अहमदनगर जिले में बताया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.
विखे पाटिल ने अपना इस्तीफा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजा था और बेटे सुजय विखे पाटिल के कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने के बाद नेता विपक्ष का पद छोड़ने की पेशकश की थी.
चह्वाण ने बताया, ''विखे पाटिल ने इस्तीफे की पेशकश की थी और कांग्रेस अध्यक्ष को भी पत्र भेजा था. कांग्रेस अध्यक्ष ने इस त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है. शुक्रवार को प्रदेश के अहमदनगर जिले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली से ठीक एक दिन पहले यह घटनक्रम हुआ है.

More videos

See All