महलों में बैठकर राजनीति करने का समय खत्म : कै. अजय

गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कै. अजय सिंह यादव ने बुधवार को बावल विधानसभा क्षेत्र के गांवों में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर सबसे अधिक हमले भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह पर बोले। सभाओं में उनका पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत हुआ। वे बावल की सडक़ों पर भी निकलते और लोगों से वोट की अपील की। उन्होंने बावल में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कहा कि महलों में बैठकर राजनीति करने का समय अब खत्म हो गया है। राव अपने को राजा मानकर जनता के बीच जाने से कतराते हैं।
केवल चुनावों के समय महलों से बाहर निकलते हैं। जनता को अब यह तय करना है कि उन्हें उनके बीच में रहने वाला असली जनप्रतिनिधि चाहिए या पांच साल गायब रहने वाला सांसद चाहिए। पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे कै. अजय ने कहा कि उनके पिता राव अभय सिंह तीन बार और वे स्वयं 6 बार विधायक रहे हैं, लेकिन उनका परिवार सदैव लोगों के सुख-दु:ख में शरीक हुआ।

More videos

See All