भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने कहा-इस चुनाव के बाद राजद की दुकान बंद हो जाएगी

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने तीन दौर का चुनाव खत्म होने के बाद कहा है कि अब उनका विश्वास और बढ़ गया है कि वह बिहार के साथ-साथ केंद्र में भी भाजपा की और मजबूत स्थिति का दावा करते हैं।
उत्तर-विधानसभा चुनाव के दौरान भी भाजपा चार दलों के गठबंधन में चुनाव लड़ी थी। इस बार लोकसभा का चुनाव भी तीन दलों से गठबंधन करके लड़ रहे हैं। रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी से तब भी गठबंधन था और आज भी है। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड हमारे साथ है।
जदयू से भाजपा का आजमाया हुआ रिश्ता है। नीतीश कुमार के साथ मिलकर हमने बिहार से लालू-राबड़ी के नेतृत्व में कुशासन और भ्रष्ट आचरण की सरकार का अंत कर प्रदेश में सुशासन स्थापित किया।

More videos

See All