फिर फिसली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जुबान, कहा : हमारे नेताओं को गाली दी तो काट देंगे बाजू
मंडी संसदीय क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के नामांकन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की एक बार फिर जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा हमारे नेताओं को जो गाली निकालेगा, उसका बाजू काट देंगे। हालांकि साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को देखकर भावुक हो जाने की बात भी कही। हाल ही में सत्ती कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ की गई फेसबुक पोस्ट को मंच से पढ़कर विवाद में फंसे थे। इसके बाद चुनाव आयोग ने उन पर दो दिन तक प्रचार करने पर रोक लगाई थी। अब दोबारा उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है।