सांसद ने 5 साल में करनाल को बर्बाद किया : कुलदीप शर्मा

करनाल से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा ने नामांकन भरने से एक जनसभा का आयोजन किया। इसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे। इस दौरान कुलदीप शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले पांच वर्षों के दौरान खोखले वादे करने के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने सांसद अश्विनी चोपड़ा पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने करनाल के 5 साल बर्बाद कर दिए। इस अवसर पर कांग्रेस के विधायक कर्ण दलाल, पूर्व विधायक राकेश कंबोज, पूर्व विधायक राज रानी पूनम, वीरेंद्र मराठा, त्रिलोचन सिंह, अशोक खुराना, ललित बुटाना आदि मौजूद थे।

More videos

See All