रीता बहुगुणा को टक्कर देंगे प्रयागराज के गाँधी "योगेश शुक्ल"

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों को लेकर बेहद गंभीर है। पार्टी ने आज तीन प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है। इनमें एक प्रत्याशी बदला गया है।
कांग्रेस ने इलाहाबाद से भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ योगेश शुक्ला को उतारा है। योगेश शुक्ल यहां पर भाजपा की उम्मीदवार योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को टक्कर देंगे। रीता बहुगुणा इलाहाबाद में मेयर रह चुकी हैं और लखनऊ के कैंट क्षेत्र से विधायक हैं। योगेश शुक्ल को कांग्रेस ने इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। योगेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, वह उसमें अनेक पदों की जिम्मेदारी निभा चुके है। 2009 में भाजपा के टिकट से इलाहाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वह टिकट न मिलने से नाराज थे। इसके चलते कांग्रेस का दामन थाम लिया।
 

More videos

See All