प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ हिंदू टेरर के नाम से एक फर्जी केस बनाकर उन्हें बदनाम किया गया: अमित शाह

भोपाल संसदीय क्षेत्र से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ हिंदू टेरर के नाम से एक फर्जी केस बनाकर उन्हें बदनाम किया गया। स्वामी असीमानंद पर के साथ भी ऐसा ही किया गया। अदालत के आदेश के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। अगर ये लोग कसूरवार हैं तो अदालत इन्हें क्यों छोड़ रही है, अगर छोड़ रही है तो समझौता एक्सप्रेस में ब्लास्ट करने वाले लोग कहां है?
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सोमवार सुबह कोलकाता में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही सवाल उठाए जा रहे हैं। जहां तक साध्वी प्रज्ञा का सवाल है तो कहना चाहूंगा कि हिंदू टेरर के नाम से एक फर्जी केस बनाना गया था, दुनिया में देश की संस्कृति को बदनाम किया गया, कोर्ट में केस चला तो इसे फर्जी पाया गया। अब सवाल ये है कि स्वामी असीमानंद जी और बाकी लोगों को आरोपी बनाकर फर्जी केस बनाया तो, समझौता एक्सप्रेस में ब्लास्ट करने वाले लोग कहां है, जो लोग पहले पकड़े गए थे, उन्हें क्यों छोड़ा गया। इससे पहले पार्टी अध्यक्ष ने प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से उम्मीवार बनाए जाने के बाद कहा था कि दिग्विजय सिंह हिंदू आतंकवाद शब्द के जन्मदाता हैं। 

More videos

See All