महागठबंधन के उम्मीदवार कीर्ति आजाद ने धनबाद लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन पत्र

दरभंगा से तीन बार सांसद रहे कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद ने शनिवार को धनबाद लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा के पूर्व सांसद और हाल में कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद इस बार यहां से महागठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर ताल ठोक रहे हैं।
कांग्रेस के धनबाद से उम्मीदवार आजाद ने यहां से अपना पर्चा दाखिल किया। हालांकि उनके नामांकन दाखिल करने के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, गठबंधन सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और झारखंड विकास मोर्चा के मुखिया बाबूलाल मरांडी वादा करके भी नहीं पहुंच सके।

More videos

See All