अंबाला को औद्योगिक हब बनाने का प्रयास : कटारिया

अंबाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रतन लाल कटारिया ने आज दुखेड़ी, मोहड़ा, धनौड़ा, दुराना, कोंकपुर, बडौला, ललाना, मोहड़ी आदि गांवों में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित किया और कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि अंबाला में औद्योगिक, ट्रांसपोर्ट हब बने, लॉजिस्टिक हब बने और किसान खुशहाल हों।
उन्होंने मोदी जी को पुन: प्रधानमन्त्री बनाने के लिए लोगों से वोट की अपील की। इस अवसर पर सन्तोष सारवान विधायक मुलाना, राजबीर बराड़ा पूर्व विधायक, सतीश मेहता, ज्ञान चन्द अधोया, मांगे राम पंजैल आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सत्य प्रकाश बिन्जलपुर, सुभाष गोयल, संजय लाकड़ा, नरेश शर्मा, त्रिलोक चन्द शर्मा, बलवन्त सिंह सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजद रहे।

More videos

See All