2030 तक महाशक्ति ही नहीं विश्वगुरु बनेगा भारतः राजनाथ सिंह

जो भारत को छेड़ेगा भारत उसे नहीं छोड़ेगा। कांग्रेस के शासन में हमारा देश विश्व में 9 वें स्थान पर था। हमने अपनी सरकार में भारत को छठवें स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है। 2030 तक रूस, चीन और अमेरिका को पीछे छोड़कर हम भारत को महाशक्ति ही नहीं विश्व गुरु बनाएंगे। यह बात गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को मेला ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पांच वर्ष में देश की वैज्ञानिक क्षमता व सैन्य क्षेत्र में ताकत बढ़ी है। पुलवामा में आतंकवादियों ने हमारे 42 जवानों को मारा था, हमारी सेना ने पाकिस्तान की धरती पर अंदर घुसकर कई आतंकवादियों को मार गिराया। विपक्षी दल हमसे मरने वाले आतंकियों की  गिनती पूछ रहे हैं। इसके बावजूद भी किसान, मजदूर और व्यापारियों के हित में काम करने वाले नरेंद्र मोदी भारी बहुमत से दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रहीं आवास योजना, शौचालय निर्माण, उज्ज्वला एवं सौभाग्य योजना का जिक्र किया।  

More videos

See All