कांग्रेस का हाथ, बदमाशों के साथ - सुमन शर्मा

राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा सुमन शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नारा देती है, कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ, लेकिन राजस्थान में यह नारा बदल गया है। कांग्रेस का हाथ अब अपराधियों के साथ हो गया है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता में शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश के कांग्रेसी विधायक ही महिलाओं की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने में लगे है। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तो अपना वैभव बचाने में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बलात्कार, लूट और डकैती की वारदातें लगातार हो रही हैं, पूरे सूबे की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत असंवेदनशील हैं। उनको राजस्थान के बेटियों की चिंता नहीं है, राजस्थान के गरीबों की चिंता नहीं हैं, राजस्थान की जनता की चिंता नहीं हैं ।
मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में महिला के ऊपर तेजाब डाला गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाल चाल लेने के बहाने कांग्रेस के नेता अस्पताल में पहुंचे और फोटोशूट करके चल दिए। सुमन शर्मा ने आरोप लगाया कि महिला आयोग के हेल्पलाइन नंबर तक बंद है।

More videos

See All