Lok Sabha Election 2019: झामुमो प्रत्याशी जगरनाथ महतो ने गिरिडीह से भरा नामांकन पत्र

 गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी जगरनाथ महतो ने शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बोकारो के उपायुक्त सह गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र निर्वाचन पदाधिकारी कृपानंद झा को नामांकन पत्र साैंपा। गिरिडीह में जगरनाथ महतो का मुकाबला आजसू (पार्टी) के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चाैधरी से है।
झामुमो के जगरनाथ महतो महागठबंधन के प्रत्याशी हैं। उन्हें कांग्रेस, राजद और झाविमो का समर्थन प्राप्त है। डुमरी के झामुमो विधायक जगरनाथ महतो ने 2014 का चुनाव भी लड़ा था। लेकिन, भाजपा के रवींद्र पांडेय के सामने हार मिली थी। अबकी भाजपा ने गिरिडीह सीट सहयोगी पार्टी आजसू के हवालेे कर दिया है। आजसू के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चाैधरी राज्य सरकार में मंत्री हैं।

More videos

See All