केजरीवाल को लग सकता है बड़ा झटका, AAP को बाय-बाय कहने की तैयारी में अलका लांबा !

लोकसभा चुनाव-2019 के लिए चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है।हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी को पार्टी विधायक अलका लांबा बड़ा झटका देने की तैयारी कर रही है। दिल्ली की चांदनी चौक सीट से विधायक अलका लांबा ने अपने ट्वीट से तो यही इशारा किया है। 
राजनीति से जुड़े जानकारों की मानें तो चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा और आम आदमी पार्टी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसका अंदाजा शुक्रवार को अलका लांबा के ट्वीट से लगाया जा सकता है, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘25 अप्रैल को लूंगी फैसला’।

More videos

See All