विज के विवादित बोल - साध्वी प्रज्ञा पर जितनी चोट मारी, उसका वोट से बदला लेने का समय आ गया

विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि हिंदू आतंकवाद के नाम पर साध्वी प्रज्ञा पर जितनी चोट मारी गई। उसका अब वोट से बदला लेने का समय आ गया। 
विज ने कहा कि हम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आभारी हैं, जो उन्होंने हिंदू आतंकवाद के रचयिता दिग्विजय सिंह के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा को चुनाव मैदान में उतारा। उन्होंने कहा कि हिंदू आतंकवादी हो ही नहीं सकता। लेकिन एक षडयंत्र के तहत ऐसा खेल खेला गया। 
उन्होंने कहा- अब हिसाब करने का समय आ गया। जो लोग भोपाल में हैं वे वहां वोट करें। दिग्विजय सिंह जैसी नस्ल के लोग हिंदुस्तान में दूसरी जगह भी खड़े हैं। यह 100 करोड़ हिंदुओं को बदनाम करने का षडयंत्र था।

More videos

See All