कानपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो, सड़कों पर जनसैलाब

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के कानपुर में रोड शो कर रही हैं. उनके रोड शो में अपार भीड़ देखी जा रही है. कानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के समर्थन में प्रियंका गांधी ने रोड शो किया है. इस दौरान प्रियंका गांधी ने श्रीप्रकाश जायसवाल के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील भी की. प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान लोगों में अपार उत्साह देखने को मिला. लोग प्रियंका गांधी से हाथ मिलाने को उत्सुक दिखे.  प्रियंका गांधी फूलबाग के करीब एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी. इस दौरान लोगों ने चौकीदार चोर है के नारे भी लगाए. 

More videos

See All