कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका ने पार्टी से दिया इस्तीफा, उमर ने इसे पार्टी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया

कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को सभी को हैरान करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पूर्व मुख्यमंत्री और नैकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने उनके इस्तीफे के लिए कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि उनका जाना पार्टी के लिए नुकसानदायक और दुर्भाग्यजनक है।
प्रियंका चतुर्वेदी कांग्रेस की तेज तर्रार प्रवक्ता थीं। वह अकसर न्यूज चैनलों पर होने वाली राजनीतिक बहसों में कांग्रेस के पक्ष को मजबूती से रखते हुए नजर आती थी। आज सुबह ही उन्होंने पार्टी प्रमुख राहुल गांधी को अपना इस्तीफा दिया। वह बीते कई दिनों से संगठन में अपनी उपेक्षा और उनके साथ कुछ नेताओं की कथित बदसलूकी से नाराज थीं।

More videos

See All