इनेलो ने अपने तीन और उम्मीदवार मैदान में उतारे, जानिए किसे- कहां से मिली टिकट
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने इनेलो सुप्रीमा चौधरी ओमप्रकाश चौटाला, अभय सिंह चौटाला एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचारविमर्श कर आज कुरुक्षेत्र में प्रेलवार्ता के दौरान कुरुक्षेत्र, भिवानी-महेंद्रगढ़ और रोहतक के लिए भी इनेलो के लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कुरुक्षेत्र से पार्टी ने अभय सिंह चौटाला के पुत्र अर्जुन चौटाला को उम्मीदवार बनाया है और वहीं भिवानी-महेंद्रगढ़ से बलवान सिंह फौजी और रोहतक से धर्मबीर फौजी के नाम की घोषणा की है।