कुरुक्षेत्र ने बिगाड़े कांग्रेस के सियासी समीकरण

हरियाणा में कांग्रेस बाकी 4 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर बड़ी दुविधा में है। कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल के मैदान से हटने के बाद पार्टी के सियासी समीकरण गड़बड़ा गये हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल से लौट भी चुके हैं, लेकिन प्रदेश की चारों सीटों को लेकर फाइनल फैसला नहीं हो सका है। ऐसे में अब सोनीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल और हिसार के उम्मीदवारों की सूची में और एक-दो दिन लग सकते हैं।
दरअसल, जिंदल ने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इसके चलते पार्टी को यहां दूसरा उम्मीदवार तलाशना पड़ रहा है। कलायत से निर्दलीय विधायक जयप्रकाश ‘जेपी’, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और पूर्व सांसद कैलाशो सैनी का नाम चर्चा में है। करनाल से टिकट की मांग कर रहे मराठा वीरेंद्र सिंह को भी कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़वाने पर चर्चा चल रही है। साथ ही, जिंदल को मनाने की कोशिश भी अभी रुकी नहीं हैं।
दिल्ली से जुड़े कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी का सबसे बड़ा पेच कुरुक्षेत्र सीट पर ही फंसा है। कुरुक्षेत्र की वजह से ही करनाल और सोनीपत की सीट पर फैसला नहीं हो पा रहा। कुरुक्षेत्र से किस जाति के उम्मीदवार को चुनावी रण में उतारा जाएगा, उसी हिसाब से करनाल और सोनीपत के समीकरण बनेंगे। इससे पहले आप और जजपा को साथ लेकर महागठबंधन की मुहिम भी चली, लेकिन यह भी सिरे नहीं चढ़ पाई।

More videos

See All